Ajay Devgn: क्या इस तमिल एक्शन फिल्म की हिंदी रीमेक में फाइनल हैं अजय देवगन? यहां जानें क्या है सच्चाई

Ajay Devgn: शहजादा से लेकर सेल्फी तक ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया हो, लेकिन बॉलीवुड में आज भी रीमेक फिल्मों का क्रेज निर्माता- निर्देशकों के सिर चढ़कर बोलता है। एक ओर जहां सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। वहीं, रिपोर्ट्स थी कि इसी साल आई एक और तमिल फिल्म के रीमेक में सुपरस्टार फाइनल हो चुके हैं। हालांकि, ये रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है।
तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'अयोथी' के हिंदी रीमेक में अजय देवगन के होने की कोई पुष्टि नहीं है। बता दें, अयोथी आर मंथिरा मूर्ति द्वारा निर्देशित तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मानवीय मूल्यों को दिखाती है। फिल्म में एम शशिकुमार, प्रीति असरानी, यशपाल शर्मा और पुगाज़ मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज़ हुई थी। शुरुआती तीन- चार फिल्म ने खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ज़बरदस्त प्रचार-प्रसार के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और एक बड़ी सफल रही।
बहरहाल, अजय देवगन के फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सुपरस्टार के पास 4 फिल्में हैं, जो 2023- 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं-

भोला
इस फिल्म से अजय देवगन ना सिर्फ बतौर एक्टर जुड़े हैं.. बल्कि वो इस फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में उनके साथ तबू दिखाई देंगी। एक्शन- थ्रिलर तमिल फिल्म कैथी की ये हिंदी रीमक 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैदान
वहीं, अजय देवगन की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें अजय फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

औरों में कहां दम था
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और जिमी शेरगिल नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे। खास बात है कि अजय देवगन और तबू की ये साथ में दसवीं फिल्म है।

सिंघम अगेन
वहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में सिंघम अगेन पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म 2024 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण दिखेंगी। वहीं, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह कैमियो में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications