..................... Is Aamir Khan donning the director's hat for Gulshan Kumar biopic Mogul - Hindi Filmibeat

आमिर खान का मुगल धमाका : अक्षय कुमार के रिजेक्ट करने के बाद ट्रिपल रोल और मोटी तगड़ी फीस

Recommended Video

Aamir Khan CONFIRMS doing Gulshan Kumar's Biopic | FilmiBeat

आमिर खान की अगली फिल्म का एलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन गपशप गली की चर्चा से ये तय हो चुका है कि आमिर खान की अगली फिल्म गुलशन कुमार बायोपिक मुगल है। आमिर खान ना सिर्फ फिल्म को भूषण कुमार के साथ प्रोड्यूस करेंगे बल्कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते भी नज़र आएंगे। अब खबर है कि भूषण कुमार आमिर खान को फिल्म डायरेक्ट करने के लिए मना रहे हैं।

आमिर खान ने तारे ज़मीन पर के साथ बतौर डायरेक्टर एक सफल डेब्यू किया था। और ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि संजय लीला भंसाली की ब्लैक देखने के बाद आमिर खान ने एलान किया था कि बच्चों को ऐसे नहीं पढ़ाते हैं और मैं दिखाऊंगा कि बच्चों को कैसे पढ़ाते हैं। खैर आमिर ने जो बोला था, वो साबित भी किया था।

is-aamir-khan-will-don-the-director-s-hat-for-gulshan-kumar-biopic-mogul

ऐसे में आमिर खान को एक बार फिर डायरेक्ट करते देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। अगर आमिर हां करते हैं तो। हालांकि गपशप गली की मानें तो भूषण कुमार अगर आमिर खान के चेक पर ज़ीरो की संख्या बढ़ाते हैं तो आमिर खान ज़रूर इस फिल्म को डायरेक्ट करने में दिलचस्पी दिखाएंगे।

अब देखना है कि आमिर खान मोटी फीस के बाद इस फिल्म में ट्रिपल रोल - डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर की भूमिका निभा पाते हैं या नहीं। उससे भी ज़्यादा, अब ट्रेड को ये देखना कि फिल्म पर कितने करोड़ का सट्टा खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X