आमिर खान की फिल्म में कंगना रनौत, मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर के साथ फोटो वायरल
आमिर खान और कंगना रनौत इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और उसका कारण है दोनो की आने वाली फिल्में। जीं हां आमिर खान और कंगना एक बार फिर से खबरों में तब आए जब उनकी एक फोटो मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन के साथ सोश मीडिया में वायरल हो गई। बता दें कि इस फोटो के सामने आते ही लोगों को ऐसा लग रहा था कि दोनो स्टार्स किसी भी फिल्म में साथ आ सकते है।
आपको बता दें कि ये बिल्कुल सही है कि कंगना, आमिर और कमल जैन एक साथ टीम बनकर काम करने वाले है लेकिन आप ये सोच रहे है कि दोनो इस फिल्म एक्टिंग करते नजर आएंगे तो थोड़ी रुक जाइए।

दरअसल इस बात का खुलासा खुद कमल जैन ने किया कि हां ये हकीकत है कि इस बात पर चर्चा हो रही है कि हम साथ में फिल्म करेंगे पर आमिर खान उस फिल्म में एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आने वाले है।
उन्होने बताया कि इस विषय में वो काफी समय से आमिर खान से बात कर रहे है जिसको अब फाइनल हो जाना चाहिए। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
इस फिल्म की बात करें तो फिल्म काफी ज्यादा बजट से फिल्माई गई है और कंगना रनौत इस फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली है।
इसके अलावा बात करें सुपरस्टार आमिर खान की तो उनकी अगली फिल्म रिलीज के लिए तैयार बैठी है जिसका नाम ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है और इस फिल्म के चर्चे काफी जोरों पर चल रहे है।
दरअसल इस फिल्म मे आमिर खान के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका नजर आने वाली है।
बता दें कि काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि आमिर खान की फिल्मों का लोगों को काफी ज्यादा इंतजार रहता है।
आमिर एक ऐसे स्टार है जो काफी कम फिल्में करते है पर उनकी जो भी फिल्में आती है वो खूब कमाल करके जाती है। उनकी फिल्म दंगल कमाई के मामले में सबसे ऊपर चल रही है और विदेशी धरती पर भी फिल्म ने खूब नाम कमाया है।


Click it and Unblock the Notifications











