रितिक से प्रभावित आमिर खान बनेंगे 'एलियन'

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। पहले ही इसकी कहानी को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं तो अब एक नयी खबर लोगों के सामने आ रही है और वह यह कि फिल्म पीके में आमिर खान एलियन के रोल में दिखायी पड़ने वाले हैं। जिस समय रितिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया ... आयी थी उस समय आमिर खान ने कहा था कि वह फिल्म में एलियन को देखकर खासा प्रभावित हुए थे इसलिए हो सकता है कि वह फिल्म पीके में एलियन बनने को तैयार हो गये हैं।

वैसे फिल्म के जो-जो फुटेज सामने आये हैं उसके मुताबिक आमिर खान हमेशा लोगों के सामने अलग-अलग अंदाज में ही सामने आये हैं। पिछले दिनों आमिर पेटीकोट पहने लोगों को नजर आये तो एक सीन में आमिर खान घाघरा पहनें नजर आये हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म पीके एक शराबी की कहानी है जो कि पागलों की तरह भगवान शिव को खोजता है, फिल्म में पहली बार आमिर खान के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आयेंगी तो वहीं दूसरी ओर फिल्म का अहम किरदार अभिनेता संजय दत्त ने भी निभाया है जिन्होंने जेल जाने से पहले तीन-तीन शिफ्ट में काम करके शूट पूरा किया था। वैसे इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आयेंगे।

यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी। हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पीके' के खिलाफ दिल्ली में कुछ लोगों ने केस भी किया है क्योंकि उनके ऊपर लोगों की धार्मिक भावनाओं का आरोप लगा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग इस समय दिल्ली में हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X