नहीं बनेगी 1000 करोड़ी फिल्म 'महाभारत'- खान सुपरस्टार ने कर दिया इंकार
हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान से उनकी बहुचर्चित बिग बजट फ्रैंचाइजी फिल्म महाभारत पर सवाल किया गया। हैरानी की बात है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने साफ साफ कह दिया कि वह महाभारत नहीं बना रहे हैं। आमिर खान ने कहा कि मैं महाभारत नहीं बना रहा हूं, मैं फिलहाल सिर्फ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में काम कर रहा हूं।
शाहरुख नहीं- बल्कि अब अक्षय कुमार करेंगे धमाका- इस फिल्म में FINAL
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से खबर थी कि आमिर महाभारत बना रहे हैं। यह एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 3 से 5 फिल्में बनाई जाएंगी। आमिर खान ने इसके लिए 10-15 साल का वक्त रखा है। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।। फिल्म का बजट भी 1000 करोड़ बताया जा रहा था।

लेकिन अब आमिर खान ने इन खबरों को नकार दिया है। हालांकि आमिर ने अब तक ये खुलासा नहीं किया है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद वो किस प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिवाली 2018 में रिलीज हो जाएगी। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि उसके बाद आमिर महाभारत पर कुछ प्लान करें।
साफ है कि यदि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ती है तो यह भारतीय सिनेमा का सबसे मंहगा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म लगभग 1000 करोड़ के बजट पर तैयार होगी। अफवाह है कि फिल्म को मुकेश अंबानी प्रोड्यूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications