आमिर खान का 2020 और 2021 का क्रिसमस एक साथ हो चुका है BOOKED?
आमिर खान रजनीश ओशो बायोपिक के लिए लुक टेस्ट दे रहे थे ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि आमिर खान को स्क्रिप्ट में काफी दिक्कतें लग रही हैं और उन्होंने इस पर फिर से काम करने को कह दिया है। डायरेक्टर शकुन बत्रा इस पर जुट भी गए हैं। वैसे भी आमिर खान अब एक साल छोड़कर फिल्में करना शुरू कर चुके हैं।
2016 में दंगल के बाद अब 2018 की दीवाली पर उनकी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ होने जा रही है। हालांकि 2017 में आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टाकर में कैमियो किया था। फिलहाल आमिर के पास तीन और फिल्में हैं - गुलशन कुमार की मुगल बायोपिक, महाभारत और फॉरेस्ट गंप रीमेक। ये तीनों फिल्में आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान कब और कैसे दिखेंगे ये एक पहेली से भी ज़्यादा कठिन प्रश्न है। वहीं 2019 का क्रिसमस शाहरूख खान के नाम बुक है तो दीवाली अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के नाम। ऐसे में आमिर खान 2020 और 2021 का क्रिसमस अपने नाम लिखवाने के लिए पूरे तैयार दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











