..................... Irrfan's son Babil Khan debut film Qala teaser is out now, film to release on Netflix | इरफान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म 'कला', नेटफ्लिक्स ने फर्स्ट लुक के साथ किया टीजर रिलीज - Hindi Filmibeat

इरफान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म 'कला', नेटफ्लिक्स ने फर्स्ट लुक के साथ किया टीजर रिलीज

नेटफ्लिक्स ने एक के बाद एक 8 नई फिल्मों के घोषणा के साथ लोगों को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। इन आगामी फिल्मों में एक खास नाम रहा- कला (Qala). अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म से इरफान के बेटे बाबिल खान डेब्यू कर रहे हैं। जाहिर है इरफान फैंस के लिए भी ये फिल्म काफी खास होने वाली है।

मुंबई में एक इवेंट के दौरान, दर्शकों ने आगामी फिल्म कला के गाने "फेरो ना नजरिया" की एक विशेष झलक देखी। यहां निर्देशक अन्विता दत्त के साथ स्वास्तिका मुखर्जी, तृप्ति डिमरी, अमित सियाल और बाबिल खान उपस्थित रहे। गाने के टीज़र में तृप्ति को रेट्रो अवतार में भावपूर्ण अंदाज में दिखाया गया है। कौसर मुनीर द्वारा लिखित अमित त्रिवेदी के भावपूर्ण ट्रैक के साथ वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

irrfan-s-son-babil-khan-debut-film-qala-teaser-is-out-now-film-to-release-on-netflix

निर्देशक अन्विता दत्त ने कहा, "कला एक ऐसी कहानी है जिसे बताने के लिए मैं बेताब थी और मैं नेटफ्लिक्स पर 190 से अधिक देशों में प्रदर्शित होने और इसे सीमाओं के पार प्रसारित करने के लिए खुश हूं। हम सभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"

निर्माता कर्णेश शर्मा ने कहा, "क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ के लिए नेटफ्लिक्स के साथ फिर से सहयोग करना एक शानदार अनुभव रहा है। अन्विता दत्त ने निस्संदेह कला के साथ एक बार फिर जादू बिखेरा है और पूरी कास्ट ने इस कहानी को इतनी खूबसूरती से पेश किया है। हम वैश्विक दर्शकों से भी इस फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर बेहद उत्साहित हैं!"

1930 और 1940 के दशक के अंत में सेट, कला युवा और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका की कहानी है। यह उसके दुखद अतीत के बारे में है। फिल्म के बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा, "मुझे सुझा भी नहीं कि क्या कहानी है, क्या स्क्रिप्ट है, मैं सीधा ऑडिशन के लिए गया था। और उस समय बाबा [इरफान] का देहांत हो गया था। मैं टूटा हुआ और कमजोर था। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे फिल्म डायरेक्टर अन्विता के साथ करियर की शुरुआत करने का मौका मिला।" बता दें, इरफान खान का अप्रैल 2020 में निधन हुआ था।

अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, बाबिल खान, स्वास्तिका मुखर्जी, नीर राव, अविनाश राज शर्मा और आशीष सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्लीन स्लेट फिल्म्ज़ के बैनर तले कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X