इरफान ने चुनी मीरा की फिल्म

दोनों प्रस्ताव स्वीकार करने में इरफान की समस्या ये है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग लगभग एक ही वक्त है। इरफान ने दीपा मेहता की फिल्म की पटकथा पढ़ कर उन्हे हां कह दिया है। इसका मतलब है कि इरफान मीरा नायर की अगली फिल्म में नजर नहीं आएंगे।
इस महीने की शुरुआत में दीपा की इरफान से मुलाकात हुई थी और उन्होंने इरफान के समक्ष सलमान रुश्दी की बुकर पुरस्कार प्राप्त किताब पर आधारित फिल्म में काम करने का प्रस्ताव रखा था। लगभग इसी समय मीरा नायर ने भी अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए इरफान के सामने प्रस्ताव रखा था। इरफान पहले भी मीरा नायर की फिल्म 'द नेमसेक' में अभिनय कर चुके हैं। इरफान भी इस तथ्य से इंकार नहीं करते हैं कि मीरा ने उनके सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा था।
इरफान कहते हैं, "मेरे साथ शूटिंग के दौरान मीरा ने इस रोल पर बात की थी। उसके बाद उनसे इस संबंध में कोई बात नहीं हुई थी। मेरी इस मामले में कोई शिकायत नहीं है। मीरा ने 'द नेमसेक' और 'कोशर वेजीटेरियन' में मुझे अविश्वसनीय किरदार दिए हैं। मुझे इन फिल्मों में उनके साथ काम करके मजा आया और मुझे विश्वास है कि हम आगे भी साथ में काम करेंगे।" इरफान ने फिलहाल दीपा मेहता की फिल्म के लिए स्वीकृति दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











