"मुझे हर रोज चुनाव करने के लिए स्क्रिप्ट नहीं मिलती हैं"- काम को लेकर इरफान खान के बेटे बाबिल का बयान

Babil Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान तो हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके बेटे बाबिल खान अपने पिता के काम को लेकर आगे ले रहे हैं। 'कला' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही दूसरी फिल्म से धमाल मचाने आ रहे हैं। बाबिल की अगली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' है। इस सबके बीच में बाबिल ने एक बयान देते हुए साफ कर दिया है कि मुझे रोज काम नहीं मिलता है।
दरअसल बाबिल खान की अगली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी हो गया है, जिसे देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं। अब हाल ही में, बाबिल ने ओटीटी पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया
हाल ही में, बाबिल ने 'फ्राइडे नाइट प्लान' में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, मेरी इच्छा कभी ऐसी नहीं थी कि मुझे थिएटर में आना है या बिग स्क्रीन पर आना है। मैं लोगों के दिलों तक पहुंचना चाहता हूं।
बाबिल ने आगे कहा कि वह ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, चाहे उनका काम किसी भी माध्यम से रिलीज हो। उन्हें इस चीज से फर्क नहीं पड़ता है। बाबिल खान ने यह भी बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में ऑफर नहीं मिलते हैं।
बाबिल ने कहा, "मुझे जो मिला मैंने कर दिया। मुझे हर दिन स्क्रिप्ट नहीं मिलती। मुझे भर-भर के ऑफर नहीं आते कि मैं चुन सकूं और तय कर सकूं कि मुझे किस प्रोजेक्ट पर काम करना है। मैंने बहुत सारे ऑडिशंस दिए हैं और जब भी मेरा सिलेक्शन हुआ है, मैं बस स्क्रिप्ट पढ़ता हूं और अगर मुझे यह पसंद आती है, तो मैं इसे करता हूं, चाहे वह कहीं भी रिलीज हो।
आपको बता दें कि 'फ्राइडे नाइट प्लान' फिल्म के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म की पहली झलक पेश कर दी है। लीड रोल्स में बाबिल खान, जूही चावला और अमृत जयन हैं। टीजर में 'फ्राइडे नाइट प्लान' एक ताज़ा और एंटरटेनिंग फिल्म होने का वादा करती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की घोषणा करने के लिए 4 अगस्त को 'फ्राइडे नाइट प्लान' का टीज़र रिलीज किया। यह 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
