..................... Irrfan Khan: Wish had more turning points like Paan Singh Tomar - Hindi Filmibeat

'पान सिंह..' जैसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं इरफान

बहुप्रशंसित अभिनेता इरफान खान ने कहा कि वह 'पान सिंह तोमर' जैसी और फिल्मों में काम करने की आशा करते हैं। 'पान सिंह तोमर' में भूमिका निभाने के लिए इरफान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था।

इरफान ने आईएएनएस को बताया, "मेरे जीवन में कुछ ही बड़े बदलाव करने वाले मौके आए हैं और 'पान सिंह तोमर' उनमें से एक है। यह बहुत अलग तरह से बनाई गई फिल्म थी और जिस तरीके से बनाई गई थी, वह बेहद सफल रही। मैं चाहता हूं कि 'पान सिंह तोमर' जैसी और फिल्मों में काम करने का अवसर मिले।"

Paan Singh Tomar

निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'पान सिंह तोमर' में इरफान ने पान सिंह तोमर की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो राष्ट्रीय स्तर का एथलीट चैंपियन था और बाद में डकैत बन गया था।

इरफान कहते हैं कि फिल्म जगत में निर्देशक के तौर पर काम करना बेहद अच्छा अनुभव है, लेकिन फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की उनकी कोई योजना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X