अब रोमांस करते नजर आएंगे ये 'खान'..वो भी अलग ही स्टाइल में!

By Shweta

तरह तरह की शानदार फिल्में करने के बाद अब इरफान खान एक रोमांटिक फिल्म करने जा रहे हैं। जी हां हो सकता है आपको यकीन ना हो लेकिन ये बात सच है कि ज्यादातर सीरियस फिल्मों में या रोल में नजर आने वाले इरफान खान इस बार कुछ अलग कर रहे हैं।

इरफान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी हर फिल्म में कुछ अलग ही करते हैं इसलिए फैन्स भी उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं । और इस बार तो इरफान खान पहली बार किसी रोमांटिक फिल्म में दिखने वाले हैं तो फैन्स के लिए और भी खुशी की बात है।

Irrfan Khan

सूत्रों के अनुसार दुश्मनऔर संघर्ष जैसी फिल्में बना चुकीं तनुजा चंद्रा फिल्म का निर्देशन करेंगी। इरफान को स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। तनुजा लंबे समय से इस पर काम कर रही थीं।बताया जाता है कि यह एक रोड ट्रिप की कहानी है जिसमें दो उम्रदराज किरदार के सफर करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। इसे पूरी तरह भारत में फिल्माया जाएगा। इरफान ने हाल में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के साथ निर्देशक साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद वह हॉलीवुड फिल्म इनफर्नो के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे।

इरफान खान को इस किरदार में देखना अपने आप में वाकई दिलचस्प होगा कि आखिर वो रोमांस करते कैसे लगेंगे और फिल्म कैसी होगी इसके बारे में तो बाद में चलेगा लेकिन कॉन्सेप्ट जरूर काफी अलग है।

इरफान खान काफी समय से इस तरह की फिल्म करना चाहते थे।आज वो जिस मुकाम पर हैं इसके उन्हें बेशक काफी मेहनत और स्ट्रगल करनी पड़ी लेकिन कहते हैं मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और सफलता का कोई शार्टकट..इसे इरफान ने सही साबित किया है।

इरफान को उनकी नेचुरल और वर्सटाइल एक्टिंग की बदौलत उन्हें पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं साथ हीं इरफान को फिल्मफेयर अर्वाड फॉर बेस्ट एक्टर क्रिटिक, बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल और बेस्ट विलेन के अर्वाड भी मिल चुके हैं।अभी भी फिलहाल हिंदी मीडियम और एक बांग्लादेशी फिल्म में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X