कैंसर को हराकर जल्द सामने आएंगे इरफान खान, हिंदी मीडियम के सीक्वल से धमाकेदार वापसी
काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर रहे अभिनेता इरफान के फैंस के लिए ये राहत की सांस लेने का समय है। बता दें कि इरफान खान बहुत जल्दी ही फिल्मों में वापसी कर रहे है और इसकी शुरुआत होगी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल से..जिसको बनाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि उनके कैंसर की खबर से उनके फैंस काफी ज्यादा चिंता में आ गए थे और वो काफी समय से बाहर इलाज करा रहे है।
बता दें कि इरफान खान इस समय लंदन में है और कैंसर से लड़ रहे है..खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए फिल्ममेकर्स लंदन के उस अस्पताल में पहुंचेंगे जहां पर इरफान का इलाज चल रहा है।

इस फिल्म की इस मीटिंग के बाद काफी जल्दी शूटिंग शुरु कर दी जाएगी। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे है जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
आपको बता दें कि आखिरी बार इरफान खान फिल्म कारवां में देखा गया था जिसकी शूटिंग के बाद ही इरफान खान इलाज के लिए लंदन चले गए थे।
फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान और मिथिला पालकर नजर आई थी..जिनके अभिनय की तारीफ भी लोगों ने काफी ज्यादा की है।
पहली हिंदी मीडियम की बात की जाए तो इसको साकेत चौधरी और सबा कमर ने निर्देशित किया दो कि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में इरफान खान ने शानदार अभिनय किया था और फिल्म यादगार बन गई। इस फिल्म दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की भी तारीफ हासिल की थी और इसको कई अवॉर्ड्स भी मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications












