इरफान खान की पत्नी सुतापा का दर्दनाक पोस्ट, 'मैं तु्म्हें छू सकती हूं'-RARE तस्वीरें
अभिनेता इरफान खान को गए एक महीने से भी ज्यादा बीत चुका है लेकिन उनकी यादें और विरासत में मिली फिल्में हमेशा हम सबके साथ रहेंगी। इरफान खान के जाने के बाद पत्नी सुतापा एकदम अकेली पड़ गई हैं। उनपर बच्चों की परवरिश से लेकर तमाम जिम्मेदारियां हैं। हर काम, हर मौसम और हर यादों में सुतापा के साथ इरफान खान बसते हैं। तभी तो मौसम की पहली बारिश के साथ ही सुतापा को इरफान खान याद आए।
सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर ने इरफान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें इरफान खान बारिश में भीगते और नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इन अनदेखी फोटो वीडियो के साथ ही सुतापा ने इमोशनल कर देने वाले वाक्य लिखे।

वह लिखती हैं, तुम्हारा शुक्रिया मैं तुम्हे सुन सकती हूं, मैं तुम्हें छू सकती हूं और महसूस कर सकती हूं, मुझे पता है ये तुम ही हो। हम दो जहानों के बीच ये बारिश ही है जो हमें एक दूसरे से जोड़ती है। सुतापा के ये खूबसूरत शब्द इरफान की यादों में सोशल मीडिया पर बहे जा रहे हैं। उनकी भावनाओं को इन शब्दों के जरिए समझा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications