पीकू में दीपिका संग रोमांस करने को लेकर थोड़ा चिंतित थे इरफान खान!
पीकू फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है। उनके इतने ज्यादा उत्साहित होने के पीछे एक बड़ी वजह है दीपिका पादुकोण व इरफान खान का फर्स्ट टाइम रोमांस। इरफान खान की मानें तो उनका कहना है कि जब उन्हें बताया गया कि दीपिका के साथ रोमांस करना है तो पहले तो उन्हें थोड़ी नर्वसनेस व चिंता थी।
फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए इरफान खान ने कहा "पीकू फिल्म की कहानी ऐसी है कि जिसमें दो किरदारों के बीच कैमिस्ट्री होना बहुत जरुरी था। जब तक मुझे नहीं पता था कि दीपिका का पीकू के किरदार को लेकर कैसा रिएक्शन है क्या सोचना है तो मुझे थोड़ी नर्वसनेस थी कि पता नहीं हमारे बीच वो कैमिस्ट्री हो पाएगी या नहीं।"
दीपिका बॉलिवुड की नंबर वन एक्ट्रेस- इरफान खान
"लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जब हमने पहला शॉट दिया तो मुझे ये समझ आया कि दीपिका पीकू के किरदार को निभाने के लिए कितना ज्यादा उत्साहित हैं। उसके बाद मेरी सारी चिंता दूर हो गयी।"


Click it and Unblock the Notifications
