रणबीर कपूर के पिता बनते इरफान खान, लेकिन रिजेक्ट कर दी फिल्म- निर्देशक ने किया खुलासा
इरफान खान ने बॉलीवुड को कई यादगार और बेहतरीन फिल्में दी हैं। 29 अप्रैल को भले ही अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कर दिया, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार दर्शकों के दिल में हमेशा रहेंगे। हाल ही में इरफान के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनुराग बसु ने बताया कि जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के पिता के रोल के लिए उन्होंने इरफान से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।
इरफान खान के साथ अनुराग बसु ने फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' में काम किया था और उनकी इच्छा थी कि फिल्म के सीक्वल में भी इरफान रहें। निर्देशक ने कहा, अब बिना इरफान के मुझे नहीं पता मैं सीक्वल बना पाउंगा या नहीं। ये फिल्म मुझे इरफान के साथ ही करनी थी।

मुंबई मिरर से बात करते हुए निर्देशक ने बताया, मैंने इरफान को फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर के पिता के रोल के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उस वक्त वो दूसरी फिल्मों में बिजी थे। इसलिए वो जग्गा जासूस के लिए डेट्स नहीं निकाल पाए और इस प्रोजेक्ट में काम नहीं कर पाए। इरफान के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











