मैच फिक्सिंग को कानूनी मान्यता देना चाहते हैं इरफान खान!
पिछले कुछ समय से आईपीएल में चल रहे घपले को लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपना दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। लेकिन इन्हीं सेलिब्रिटीज में से एक हैं इरफआन खान जिनका कहना है कि फिक्सिंग को कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए। क्योंकि आईपीएल पैसे का गेम है। इरफान खान का ये भी मानना है कि जब पूरा देश भ्रष्टाचार में लिप्त है तो ऐसे में फिक्सिंग को भी कानूनी मान्यता दे ही देनी चाहिए।
इरफान खान हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म डी डे के ट्रेलर लॉंच के दौरान नज़र आए। डी डे का ट्रेलर लॉंच मुंबई के सिनेमैक्स के रेड लॉंज में रखा गया था। जहां पर डी डे फिल्म के सभी एक्टर जिनमें इरफान खान, अर्जुन रामपाल, रिषी कपूर, हुमा कुरैशी आदि शामिल हैं भी मौजूद थे। इन तीनों एक्टरों ने मिलकर फिल्म के ट्रेलर लॉंच किया और साथ ही मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये। इरफान खान ने मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के भी जवाब दिए। फिल्म से जुड़े सवालों के अलावा भी मीडिया ने इस समय आईपीएल से जुड़े फिक्सिंग मामले के बारे में भी कई सवाल पूछे जिनके जवाब में तीने एक्टरों के अलग-अलग जवाब आए।
इरफान खान ने जहां एक ओर फिक्सिंग को कानूनी मान्यता देने के लिए कहा तो वहीं बाकी कलाकारों का कहना था कि ये बहुत ही दुख की बात है कि हमारे देश के खिलाडियों का ये चेहरा सामने आ रहा है। इन खिलाड़ियों पर हमारे पूरे देश की उम्मीदें और इज्जत दाव पर लगी रहती है और आज इन्ही की इतनी घिनौनी सच्चाई सामने आ रही है।
आइये जानते हैं कि और क्या-क्या कहा इन कलाकारों ने।


Click it and Unblock the Notifications











