जब कैंसर की हालत में भी पत्नी का दुख देख नहीं पाते थे Irrfan Khan, बेटे बाबिल ने शेयर की इमोशनल यादें

Irrfan Khan Treated His Wife Feet Photos Viral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों से लेकर उनकी यादें आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। उनके बेटे और जाने-माने अभिनेता बाबिल खान कई बार अपने पिता और मां से जुड़े हुए किस्से शेयर करते रहते हैं।

Irrfan Khan Treated His Wife Feet

इरफान खान के बेटे बाबिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरों को शेयर किया और बहुत ही दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। वह बताते हैं कि अपने इलाज के वक्त उनके पिता यानी कि इरफान खान का शरीर बहुत कमजोर हो गया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह मां की थकान और दर्द को देखकर खुद उनकी मदद किया करते थे।

बाबिल खान ने अपने माता-पिता की तस्वीरों को भी शेयर किया। तस्वीर में इरफान खान अपनी पत्नी सुतपा सिकदार के पैरों की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। रोशनी की कमी होने की वजह से वह अपने फोन को सिर पर बांधकर उसकी लाइट से काम करते हुए देखे जा रहे हैं।

बाबिल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं कि "बाबा के कैंसर के सबसे मुश्किल समय में मेरी मम्मी उनकी देखभाल के लिए इधर-उधर भागदौड़ किया करती थी। थकान होने की वजह से उनके पैरों में गांठ पड़ जाती थी। इसीलिए बाबा अपने फोन की रोशनी के लिए सिर पर फोन बांध लिया करते थे और मम्मी के पैरों की उन गांठों का इलाज किया करते थे।"

बाबिल खान अपने इस कैप्शन में आगे लिखते हैं कि "इस तरह दोनों का साथ मिलकर कठोरता की जमी हुई परतों को हटा रहा था और प्रेम की कोमल त्वचा को उजागर कर रहा था।"

इरफान खान के बेटे बाबिल खान की यह पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। इरफान खान के फैंस कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

अगर हम इरफान खान की बात करें तो आपको बता दें कि वह बहुत ही लाजवाब एक्टर हुआ करते थे। उन्होंने पान सिंह तोमर, हिंदी मीडियम, करीब करीब सिंगल, और लंच बॉक्स जैसी शानदार फिल्में अपने करियर में दी थी। इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्होंने एक्टिंग में महारत हासिल की। उन्होंने द अमेजिंग स्पाइडर-मैन और लाइफ ऑफ पाई जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Read more about: irrfan khan babil khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X