2019 में आते ही धमाका करेंगे ये स्टार- ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी
बॉलीवुड के दमदार एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। फैन्स और बॉलीवुड उनके जल्द ठीक होने की कामना करने में लगे हुए हैं। ताजा खबरों की मानें तो इरफान खान कैंसर ट्रीटमेंट के बाद सबसे पहली फिल्म हिंदी मीडियम सीक्वल करेंगे। यह फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है। इरफान फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
दो हफ्ते में ब्लॉकबस्टर- राजकुमार राव की 100 करोड़ी फिल्म का तहलका
2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके लिए इरफान खान ने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में कई अवार्ड्स भी जीते हैं। फिर हिंदी मीडियम चीन में और हांग कांग में भी रिलीज हुई, जहां फिल्म ने बेतहाशा कमाई की है। फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है।

अपने हीरो को इस तरह कैंसर से लड़ते और वापसी की तैयारी की खबरों से फैंस काफी खुश हैं। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इरफान वापस भारत आएं।
वहीं, हिंदी मीडियम सीक्वल के साथ साथ इरफान खान अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के सीक्वल में भी नजर आ सकते हैं। जो कि एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की प्लानिंग शुरु की जा चुकी है। जाहिर है इन दो फिल्मों के साथ इरफान खान फैंस के दिलों में जबरदस्त वापसी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











