..................... Irrfan Khan starrer Hindi Medium trailer out - Hindi Filmibeat

हो जाइए एक और शानदार फिल्म के लिए तैयार..हिंदी मीडियम का ट्रेलर OUT

हिंदी मीडियम का ट्रेलर आ चुका है और ट्रेलर वाकई शानदार है और इसे देखने के बाद आप फिल्म देखना जरुर चाहेंगे।

By Shweta

अच्छे स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराना आजकल काफी मुश्किल हो गया है। इसके लिए अच्छे खासे डोनेशन देने पड़ते हैं तो पैरेंट्स का इंटरव्यू लिया जाता है ताकि बच्चों का पता चल सके। भले ये पूरी प्रक्रिया अजीब हो लेकिन ज्यादातर स्कूलो में आजकल यही हो रहा है। जरूरी नहीं कि सभी लोगों लोग इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ें लेकिन अगर वो हिंदी मीडियम में पढ़ें हैं और उन्हें इंग्लिशनहीं आती तो इसका ये अर्थ नहीं कि उनके बच्चो को इससे जज किया जाए।

["मैं अपने बच्चे का जो चाहूं नाम रखूं किसी को क्या मतलब"]

इरफान खान की आने वाली फिल्म हिंदी मीडियम भी इसी पर बेस्ड है। फिल्म का ट्रेलर आप देखेंगे तो आप भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। ट्रेलर की शुरूआत काफी हल्के फुल्के अंदाज में होती है। इरफान और सबा एक छोटी सी बच्ची के मम्मी पापा हैं जो अपनी बेटी का दाखिला एक बड़े और अच्छे स्कूल में कराना चाहते हैं।

irrfan-khan-starrer-hindi-medium-trailer-out

ट्रेलर में पता चलता है कि अच्छे इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन कराने के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं जो समाज की असल सच्चाई है। हिंदी मीडियम को डायरेक्टसाकेत चौधरी ने किया जो पहले प्यार के साइड इफेक्ट और शादी के साइड इफेक्ट जैसी फिल्में बना चुके हैं।

इरफान खान हमेशा की तरह अपने किरदार में जंच रहे हैं तो सबा कमर भी बहुत ही अच्छी लग रही हैं। देखिए फिल्म का ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X