इरफान खान की एक और दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फिल्म, ब्लैकमेल ट्रेलर OUT
इरफान खान की हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि वो अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करते नजर आते हैं। इस बार भी अपनी अगली फिल्म में इरफान खान एक अलग अवतार में नजर आएंगे। इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल का ट्रेलर रिलीज किया गया है जो काफी मजेदार है।
इरफान खान को दर्शक ढेर सारा प्यार देते हैं और इसके पीछे कारण भी है कि इरफान अपने फैन्स को कभी नाखुश नहीं करते हैं। करीब करीब सिंगल के बाद इरफान खान अगली फिल्म में अपनी ही पत्नी और उनके प्रेमी को ब्लैकमेल करते नजर आएंगे लेकिन उसके बाद जो होगा वो भी काफी शॉकिंग है।

इरफान खान ब्लैकमेल करते करते खुद ही ब्लैकमेल होने लगते हैं और इस रोमांचक कहानी में आगे क्या होगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में इरफान खान के अलावा अरुणोदय और कृति कुल्हाड़ी लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर ही काफी शानदार है उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी।
इरफान खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड में हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए एक्टर्स में होती है। उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक अलग पहचान बनाई है। यहां आप भी देखिए ट्रेलर।


Click it and Unblock the Notifications











