ट्यूमर का इलाज करा, 10 महीने बाद भारत लौटे हैं इरफान खान- मीडिया के लिए किया पोज

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता इरफान खान मुंबई नगरी लौट आए हैं और अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी शुरु कर चुके हैं। जहां कुछ दिनों पहले इरफान मुंह पर रुमाल बांधे मीडिया के सामने आने से कतराते नजर आ रहे थे। वहीं, अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां इरफान काफी फिट नजर आ रहे हैं। बता दें, कुछ ही दिनों पहले इरफान लंदन से ट्यूमर का इलाज करवाकर वापस लौटे हैं।

Irrfan Khan

बता दें, इरफान खान पिछले 10 महीने लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने जून में एक पोस्ट के जरीए फैंस के साथ अपना हाल साझा किया था। तब से लगातार सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। खैर, लंबे समय तक मीडिया से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ इरफान वापस आ चुके हैं।

और अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम सीक्वल' का इंतजार है। इस फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान नजर आ सकती हैं। फिल्म इस साल के मध्य तक शुरु हो सकती है। प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने इसका खुलासा किया था।

साल 2017 में साकेत चौधरी की निर्देशन में बनी हिंदी मीडियम को काफी पसंद किया गया था। इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर स्टारर यह फिल्म भारत के शिक्षा पद्धति पर व्यंग्य कसती है। अब इसके सीक्वल पर काम शुरु हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X