बाबिल ने सपने में देखा पिता इरफान खान को, दर्दनाक पोस्ट-आपके बिना इसका क्या मतलब है बाबा?

बॅालीवुड के लिए साल 2020 दर्दनाक रहा। खासकर जब इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबर ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया। दिवंगत अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अपैल 2020 को हुआ। इरफान के परिवार ने इस समय में खुद को संभाला। फैंस के लिए इरफान के बेटे बाबिल लगातार कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अपने पिता से जुड़ी कई याद बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।

हाल ही में बाबिल ने पिता की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और बताया है कि वो अभी भी उनके सपनों में आते हैं। इरफान की जो तस्वीर बाबिल ने शेयर की है उसमें वह काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। बाबिल ने इमोशनल कैप्शन के साथ लिखा है कि क्योंकि मेरे सपनों ने मुझे आपके इस दुनिया को छोड़ जाने का कोई ज्ञान नहीं है। आज मेरे सपने में आपने मुझसे कहा कि आप मुझे छोड़कर जाने वाले हैं।

Irrfan Khan,

और फिर मुझे लंबे समय तक पकड़ रखा । मेरी आंख इस वजह से खुल हई, क्योंकि मेरा फोन बजा और मुझे एक्टिंग के लिए एक प्रस्ताव मिला, एक और फिल्म मिली। अब आपके बिना इसका क्या मतलब है बाबा? इससे अच्छा मैं सपने ही देखता रहूं। आंसुओंं की वजह से टाइप करना मुश्किल हो जाता है। कोई ऐसे लोगों के लिए फोन का आविष्कार करे, जो बहुत रोते हैं। बता दें कि बाबिल के इस भावुक पोस्ट पर इरफान के फैंस तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

इससे पहले बाबिल ने पार्टी हो रही है ट्रेंड का भी हिस्सा अपने बाबा की तस्वीर को बनाया था। इस पर उन्होंने लिखा था कि ये हमारी कार है, और ये हम हैं और ये हमारी पॅारी हो रही है। साथ ही बाबिल कई बार अपने बाबा की पुरानी तस्वीरों और किस्सों से भी फैंस को मिलवाते हैं। चलिए देखते हैं बाबिल का ये पोस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X