पूनम पांडे पर बुरी तरह भड़क गया ये स्टारकिड? लताड़ लगाते हुए कहा, 'बकवास ना करो'

पूनम पांडे के 'सर्वाइकल कैंसर से मौत' वाले स्टंट के बाद लगातार वो ट्रोल हो रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनको मौत वाली खबर नहीं फैलानी चाहिए क्योंकि ये बेहद बुरी बात है। अब इस लिस्ट में एक स्टारकिड का नाम भी शामिल हो चुका है।
मशहूर खान सुपरस्टार के बेटे ने पूनम पांडे को काफी खरी खोटी सुनाई है। उनका कहना है कि वो इस खबर से खुश नहीं हैं। हम किसी और की नहीं बल्कि बाबिल खान की बात कर रहे हैं। बाबिल दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं।
बाबिल का कहना है कि कैंसर जागरूकता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उनके पिता, दिवंगत अभिनेता इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे और अप्रैल 2020 में इलाज के दौरान कोलन संक्रमण से उनकी मृत्यु हो गई।
बाबिल ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे के निधन के बारे में क्या बकवास थी, लेकिन यह गलत लगता है। मैं परवाह न करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इससे मुझे सचमुच गुस्सा आ रहा है। जागरूकता फैलाई जा सकती है, मौत के फर्जी बयान कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर हम सामूहिक समाज में व्यक्तियों के रूप में भरोसा करें।"
बाबिल यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने आगे लिखा, "भाई लंबी कहानी को संक्षेप में कहें तो, यह कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सबसे खराब तरीका है और मेरा अंतर्ज्ञान द्वेष को महसूस करते हुए दहाड़ता है। कृपया कैंसर के बारे में जागरूकता के साथ बकवास न करें।"
इसके बाद बाबिल का वो स्टोरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि वो बाबिल से पूरी तरह सहमत हैं। पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था लेकिन कुछ का कहना था कि वो झूठ बोल रही हैं, बाद में यही बात सच निकली थी।


Click it and Unblock the Notifications