..................... पिता की मौत के बाद छलका बाबिल खान का दर्द! Irrfan Khan son Babil Khan revealed 'I had locked myself in my room for 45 days' - Hindi Filmibeat

'45 दिन तक खुद को कमरे में कर लिया था बंद'- पिता की मौत के बाद छलका इस स्टारकिड का दर्द!

babil khan

कई बार ऐसा होता है कि हमारा कोई करीबी वक्त से पहले ही हमे छोड़कर चला जाता है जो कि काफी दुख देने वाला होता है। ऐसा ही कुछ तब सामने आया था जब अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था और उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हुए थे। समय से काफी पहले हम सभी को छोड़कर जाने वाले इरफान खान के बेटे आज भी अपने पिता को लेकर भावुक हो जाते हैं।

इरफान खान के बेटे बाबिल ने हाल ही में खुलासा करते हुए एक ऐसी बात कही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। इस दौरान वो बॉलीवुड बबल से बात कर रहे थे।

उनका कहना था कि उन्होने खुद को करीब 45 दिन के लिए एक कमरे में बंद कर लिया था। जी हां, बाबिल कहते हैं, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि ये सब हो चुका है। एक सप्ताह बीत चुका था और फिर ये मेरे दिमाग में हिट किया। और फिर मैं वास्तव में एक बुरे चक्र में चला गया। मैंने अभी डेढ़ महीने के लिए खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था।''

बयान चर्चा में है

बयान चर्चा में है

अब बाबिल खान का ये बयान चर्चा में है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म कला के साथ एक होनहार गायक के रूप में अभिनय की शुरुआत की।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं

युवा अभिनेता ने बताया कि कैसे वह 2020 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अभिनय में जाने के लिए प्रेरित हुए थे। बाबिल खान अक्सर अपने पिता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और कई बार इंटरव्यू के दौरान भी उनका जिक्र करते रहते हैं।

प्रेरणा उनके पिता ही थे

प्रेरणा उनके पिता ही थे

बाबिल खान की प्रेरणा उनके पिता ही थे और उनके निधन के बाद उन्होने अभिनय को लेकर तैयारी की और इस वक्त उनका डेब्यू हो चुका है।

कला

कला

अब खबरें हैं कि काफी जल्दी वो अपने अगले प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे। बाबिल भी अपने पिता की तरह शानदार कलाकार हैं और उनका अभिनय फिल्म कला (Qala) में पसंद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X