इरफान खान के बेटे बाबिल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, बॉलीवुड को कोसते हुए लिया इन एक्टर्स नाम

Babil Khan Viral Video: दिवंगत एक्टर इरफान पठान के बेटे बाबिल खान ने कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बता दें कि हाल ही में उन्होंने रोते-रोते एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों पर निशाना साधते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने अपना रोते-रोते एक वीडियो बनाया और फिर अपना इंस्टा एकाउंट डिलीट कर दिया। भले ही बाबिल ने इंस्टा डिलीट कर दिया हो, लेकिन उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बाबिल खान ने अपने इंस्टा पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था। उन्हें इस तरह रोता देख फैन्स को भी उनकी चिंता सताने लगी। बाबिल रोते - रोते बॉलीवुड इंडस्ट्री को कोसते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, आर्दश गौरव, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी और अरिजीत सिंह का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड खराब है। बॉलीवुड एक फेक इंडस्ट्री है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। कई लोग ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड को बेहतर बनाना चाहते हैं। मुझे आपको काफी कुछ दिखाना है। कई ज्यादा बल्कि और भी ज्यादा। मेरे पास बहुत कुछ है आपको देने के लिए।
बाबिल कहते हैं कि इंडस्ट्री पूरी तरह से नकली है। कुछ लोग चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने, बकवास। बाबिल इस वीडियो में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उनकी फिल्म लॉगआउट का भी एक प्रमोशन वीडियो था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था।
आपको बता दें कि इससे पहले बाबिल खान का एक और पोस्ट भी वायरल हुआ था जब उनके पिता यानी कि इरफान पठान की डेथ एनिवर्सरी थी। बाबिल ने लिखा था कि आपके साथ आपके बिना लाइफ चल रही है। मेरे साथ या मेरे बिना। जल्द मैं वहां आऊंगा, आपके साथ आपके बिना नहीं। हम एक साथ भागेंगे और उड़ेंगे भी। मैं आपको कसके गले लगाकर रोने वाला भी हूं। और फिर बहुत हंसने वाला हूं। मुझे आपकी बहुत याद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











