नाम शाहरूख खान नहीं है ना.. इसीलिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ कर पाए 3 गाने शूट!
हाल ही में इरफान खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ तीन गानों की शूटिंग की, वह भी बिना किसी कंट्रोवर्सी। जबकि शाहरूख खान के एक गाने पर विवाद हो जाता है।
देश के सारे कानून लगता है लोगों ने शाहरूख खान के लिए ही बना कर रखे हैं। जैसे ही शाहरूख कुछ करेंगे, हंगामा शुरू। फिल्म रईस के दौरान इतना हंगामा हुआ कि शक था कि फिल्म भी होगी या नहीं। कारण.. ये था कि फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान थीं।
शाहरूख VS अक्षय.. इस निर्देशक ने शाहरूख के खिलाफ किया TWEET.. लेकिन..
माहिरा खान के साथ सिर्फ एक गाने की शूटिंग के लिए शाहरूख को कितनी मुश्किल उठानी पड़ी थी। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल.. हर जगह लोग उन्हें पाकिस्तान भेजने को तैयार थे। कुछ ने तो देशद्रोही भी करार दे दिया।

बहरहाल, हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के ही एक और खान.. इरफान खान ने अपनी फिल्म 'हिंदी मी़डियम' के लिए तीन प्रोमोशनल गाने शूट किये हैं। बता दें, ये तीनों ही गाने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ हैं। इन गानों की शूटिंग 24 मार्च को शुरु हुई और 30 मार्च तक खत्म भी हो गई।
लेकिन क्या किसी ने कुछ कहा? कोई हंगामा.. कोई कंट्रोवर्सी.. नहीं.. शायद किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। क्योंकि कंट्रोवर्सी तो शाहरूख, सलमान, आमिर के नाम पर होती है। Not Fair.. शाहरूख, सलमान हों या इरफान खान.. कलाकार को हर जगह बराबर की छूट मिलनी चाहिए।
यहां जानें अब तक किन पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड से जुड़ा है-


Click it and Unblock the Notifications