Breaking Buzz: दो दिन में भारत लौटेंगे इरफान खान, हिंदी मीडियम सीक्वल की शूटिंग होगी शुरू
फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है। माना जा रहा है कि इरफान खान ठीक हो चुके हैं और दो दिन में भारत लौटेंगे। लेकिन फैन्स के लिए खुशखबरी यहीं नहीं खत्म होती। खबरों की मानें तो इरफान खान की सेहत में काफी सुधार हो चुका है। दिसंबर से वो अपनी अगली फिल्म हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।
माना जा रहा है कि इरफान जब लंदन में थे तो हिंदी मीडियम की टीम उनसे मिलने गई। उन्होंने इरफान को सीक्वल की कहानी सुनाई जो उन्हें बेहद पसंद आई। इसलिए इरफान ने फिल्म के लिए हां कर दी। अब दिनेश विजान और उनकी मैडॉक फिल्म्स इरफान की भारत वापसी का इंतज़ार कर रही है। इसके बाद फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

माना जा रहा है कि सीक्वल की कहानी, 10 साल बाद की कहानी होगी। फिल्म के मुख्य किरदारों में कोई बदलाव नहीं आएगा। पहले खबरें ये भी थीं कि इस सीक्वल में इरफान की बेटी का किरदार सारा अली खान निभाएंगी। लेकिन सारा ने ये रोल रिजेक्ट कर दिया। अब इस रोल के लिए नए चेहरे की तलाश जारी है।
[कैंसर से जूझ रहे इरफान खान का फैन्स के नाम इमोशनल खत]
इसके अलावा भी इरफान का नाम कुछ फिल्मों से जुड़ा है जिनमें अनुराग बसु की लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल और ऊधम सिंह बायोपिक मुख्य हैं। गौरतलब है कि ये साल इरफान खान के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा है। साल शुरू होते ही उन पर हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड के नॉमिनेशन्स की बौछार होने लगी और कई जगह उनके हिस्से ये अवार्ड आया भी।
लेकिन फिर मार्च में अचानक उन्होंने अपने कैंसर की खबर से सबको चौंका दिया। अब इरफान के स्वस्थ होने की खबर से हर कोई काफी खुश है। इस बीच फैन्स ने उनकी हर खबर पर नज़र रखी।


Click it and Unblock the Notifications












