#Poster: 2017 का पहला पोस्टर जो दिल छू जाएगा
इरफान खान और सबा कमर स्टारर हिंदी मीडियम 31 मार्च को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। और फिल्म का दूसरा पोस्टर आपका दिल छू लेगा।
2017 शुरू हो गया है तो फिर आने वाली फिल्मों की चर्चा भी शुरू हो जानी चाहिए और चर्चा शुरू हो भी गई है। अब सबसे नया पोस्टर है इरफान खान और उनकी हीरोइन सबा कमर की आने वाली फिल्म हिंदी मीडियम से। और शायद ये 20 दिनों में पहला ऐसा पोस्टर है जो दिल छू जाएगा।
पोस्टर में दो पैर हैं, एक में फटी पैंट और टूटी सी चप्पल हैं। पर दूसरा पैर बिल्कुल टिप टॉप...एकदम चमचमाते काले जूतों के साथ। लेकिन ट्विस्ट ये है कि दोनों पैर एक ही इंसान के हैं।

इस पोस्टर की टैगलाइन है - धोखाधड़ी, झूठ बोलना...वो मां बाप जो अपने बच्चों को सही स्कूल में डालने के लिए कुछ भी करेंगे।
फिल्म को डायरेक्ट किया है साकेत चौधरी ने जिन्होंने इससे पहले विद्या बालन और फरहान अख्तर स्टारर शादी के साइड इफेक्ट्स बनाई थी। हिंदी मीडियम एक रोमांटिक कॉमेडी है।
[#Aillaa: धमाकेदार सीक्वल में डबल सलमान और डबल वरूण...एक साथ!]
फिल्म दिल्ली के साकेत में रहने वाले एक मिडिल क्लास कपल की कहानी है जो दिल्ली की अपर क्लास सोसाइटी में एडजस्ट होना चाहता है और इसी गुत्थम गुत्थी में फंसा रहता है और हंसी के ठहाके लगते हैं।
वैसे 2017 की आने वाली ये 17 फिल्में आपको काफी एक्साईटेड करने वाली हैं -


Click it and Unblock the Notifications











