"एक्टर्स अपनी बात रखते हैं जो उनके बयानों को तूल दिया जाता है"
इरफान खान ने हाल में एक बयान में कहा है कि जब एक्टर्स अपनी बात रखते हैं तो बेवजह मामले को तूल दिया जाता है।
इरफान खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने से हिचकिचाते नहीं है। लेकिन इस बार इरफान खान ने एक ऐसी बात कही है जो सुनने के बाद आप भी उसपर सोचने के लिए विवश हो जाएंगे कि क्या उनकी बात में सच्चाई है।
दरअसल हाल में एक इंटरव्यू में इरफान से जब ये पूछा गया कि उन्हें लगता है कि स्टार्स के बयान को तूल दिया जाता है तो उन्होंने कहा कि जब भी कुछ होता है तो स्टार्स से उनकी राय मांगी जाती है। और जब बोलते हैं तो उनके बयानों को हमेशा बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है।

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि एक तबका है जो हमेशा कंट्रोवर्सी चाहता है और इसलिए वो ऐसे बयानों को खोजते रहते हैं। इरफान खान ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने पर भी कहा कि "हां मैं दीपिका के साथ अगली फिल्म में काम करने के लिए तैयार हूं।"
उनके साथ काम करना काफी मजेदार था और मैं आगे भी उनके साथ काम करना चाहुंगा।


Click it and Unblock the Notifications