Exclusive- इरफान ने कहा प्यार आजकल हैं कहां सब साथ में सोना चाहते हैं!
इरफान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी इमेज एक बेहतरीन एक्टर की बना चुके हैं। चूंकि इरफान खान ने अभी तक बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के जरिये हमेशा से ही कुछ कुछ नया और हटकर देने की कोशिश की है। पहले भी वनइँडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान इरफान खान ये बता चुके हैं उन्हें जिंदगी ने बहुत ही टेस्ट करते सबकुछ दिया है। आज वो जिस मकाम पर हैं वहां पर पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी है। कुछ भी उन्हें आसानी से नहीं मिला है। इरफान खान ने ये भी कहा था कि लंचबॉक्स उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है।
लंचबॉक्स फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी है जो कि गलत जगह लंचबॉक्स जाने से शुरु होती है लेकिन ये लव स्टोरी पूरी नहीं होती। जब वनइँडिया ने इरफान खान से भी उनकी लाइफ में रोमांस के बारे में पूछा तो इरफान खान का कहना था कि आजकल की दुनिया में प्यार रोमांस मिलता कहां है। इरफान खान ने कहा कि आजकल लोग अट्रेक्शन को ही प्यार समझ बैठते हैं। असल में वो किसी की फिजिकल अपीयरेंस से इतना प्रभावित होते हैं कि उसके साथ सोना चाहते हैं और इसी वजह से वो अपनी इस सोच को सही ठहराने के लिए इस इच्छा को प्यार का नाम दे देते हैं। लेकिन असल में ये सिर्फ अट्रैक्शन होता है।
इरफान का कहना है कि उन्हें किसी लड़की में सेंस ऑफ ह्यूमर और उसका बिंदास होना काफी अट्रैक्ट करता है। हालांकि किसा की फिजिकल अपीरिंयस भी काफी मायने रखता है लेकिन जब तक उसमें सेंस ऑफ ह्यूमर ना हो तो सिर्फ खूबसूरत चेहरा कब तक भाएगा। इरफान खान ने कहा कि वो बहुत रोमांटिक हैं अपनी रियल लाइफ में। उनका आइडिया ऑफ रोमांस है अपने प्यार के साथ वक्त बिताना हंसना और बातें करना। इरफान ने कहा कि वो काफी शर्मीले रहे हैं इसलिए वो प्यार तो कर लेते थे लेकिन उसका इजहार करने में उन्हें बहुत मुश्किल होती थी। तो कभी कभी तो सामने वाला ही आगे से शुरुआत करता था।


Click it and Unblock the Notifications
