#FirstLook: 2017 का सबसे क्यूट कपल...एकदम हिंदी मीडियम स्टाइल!
इरफान खान और सबा कमर स्टारर हिंदी मीडियम 31 मार्च को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। और पोस्टर पर दोनों ही सितारे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।
2017 शुरू हो गया है तो फिर आने वाली फिल्मों की चर्चा भी शुरू हो जानी चाहिए और चर्चा शुरू हो भी गई है। अब सबसे ताज़ा लुक है इरफान खान और उनकी हीरोइन सबा कमर का, उनकी आने वाली फिल्म हिंदी मीडियम से। फिल्म का पोस्टर या यूं कहिए पहला लुक ज़रा हटके है।
इरफान खान रिक्शे पर बैठे नज़र आ रहे हैं वहीं सबा कमर ने शरमाते हुए अपना मुंह ढंक रखा है। साथ में है एक स्लेट जिसमें हिंदी में फिल्म की रिलीज़ की तारीख लिखी हुई है।

फिल्म को डायरेक्ट किया है साकेत चौधरी ने जिन्होंने इससे पहले विद्या बालन और फरहान अख्तर स्टारर शादी के साइड इफेक्ट्स बनाई थी। हिंदी मीडियम एक रोमांटिक कॉमेडी है।
फिल्म दिल्ली के साकेत में रहने वाले एक मिडिल क्लास कपल की कहानी है जो दिल्ली की अपर क्लास सोसाइटी में एडजस्ट होना चाहता है और इसी गुत्थम गुत्थी में फंसा रहता है और हंसी के ठहाके लगते हैं।
[PICS: पूरी डीडीएलजे स्टाइल रोमांस में शूट हो रही है ये फिल्म]
वैसे बॉलीवुड में इन वाली फिल्मों में रोमांस का तड़का लगने वाला है। आप भी कमर कस के तैयार हो जाइए, रोमांस मैराथन के लिए -


Click it and Unblock the Notifications











