इरफान खान के निधन को हुए 6 महीने, बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीर- इमोशनल कर देने वाला पोस्ट
दिग्गज अभिनेता इरफान खान के निधन को 6 महीने बीत गए हैं। लेकिन कोई दिन ही ऐसा जाता है जब उनके फैंस और उनका परिवार उन्हें याद नहीं करता हो। 29 अक्टूबर को इरफान खान को गए 6 महीने हो चुके हैं। ऐसे में इरफान खान के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बाबिल अपने पिता इरफान खान के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अनदेखी फोटो है जो कि इरफान खान के फैंस ने पहले नहीं देखी थी।

बाबिल खान ने जो फोटो शेयर की है उसमें बोट पर वह पिता इरफान खान के साथ खड़े हैं। फोटो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, '2 मैन स्क्वाड।' बाबिल के इस पोस्ट पर इरफान खान के फैंस ने भी इमोशनल कमेंट्स किए। फैंस को अभिनेता की याद आई।
बता दें इरफान खान का कैंसर के चलते 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। उन्हें कोलन इंफेक्शन के चलते मंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद वह ठीक नहीं हो पाए। साल 2018 में वह न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर जैसे कैंसर से लड़ रहे थे लेकिन वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात नहीं दे पाए।
इरफान खान की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह अप्रैल में रिलीज हुई अंग्रेजी मीडियम थी। जिसमें करीना कपूर और राधिका मदान नजर आई। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। बताया जा रहा था कि इरफान खान ने आगे के प्रोजेक्ट पर भी काम करना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications