इरफान खान, ऋषि कपूर और अब सुशांत सिंह राजपूत...ये स्टारकिड हुआ दुखी, कहा-"शब्द नहीं मिल रहे हैं"
बॉलीवुड के एम.एस धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश सदमे हैं। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सुशांत सिंह राजपूत कभी ऐसा कदम भी उठाएंगे। इस खबर से जहां उनके फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त कर रहें वहीं इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी इंस्टाग्रम पर सुशांत सिंह की तस्वीर पोस्ट कर दुख जाहिर किया हैं।
हाल में ही बाबिल ने अपने पिता इरफान को खोया है। इस दर्द से वह खुद नहीं उभरे थे कि इंडस्ट्री से एक और सितारा का यूं डूब जाना बेहद दर्दनाक है। बाबिल ने सुशांत को याद करते हुए लिखा "आखिर ये हो क्या रहा है? मेरे पास शब्द तक नहीं हैं। जब हमें कुछ ऐसा पता चले तो उसका कारण मत ढूंढे लगें, बल्कि डॉक्टर के पास जाए"

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सुशांत सिंह टी.वी जगत में चर्चित चेहरा थे। टी.वी सीरियल "पवित्र रिश्ता" से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। आज भी उनके किरदार मानव को भूलाया नहीं सकता है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ सुशांत सिंह ने डांस और ग्लैमर की चकाचौंध की दुनिया को अपने करियर के रूप में चुना। उन्होंने बॉलीवुड में "काई पो छे" फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म के हिट होने से इनकी कामयाबी मानो आसमान छूने लगी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं जिसमें "पी.के", "शुद्ध देसी रोमांस", "एम.एस धोनी", "छिछोरे", "सोनचिड़िया" जैसी हिट फिल्में दी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











