पिता इरफान खान के लिए बेटे बाबिल का दर्दनाक पोस्ट, 'काश आप देखते मैं कितनी कड़ी मेहनत कर रहा हूं'
एक्टर इरफान खान के निधन को एक साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन उनका परिवार और फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने फिर पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा साथ ही एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। बाबिल ने जो लिखा, वह काफी दर्दनाक है जिसे सुन किसी के भी आंख में आंसू आ जाए।
बाबिल ने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आप कहा हो मैं इतनी कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैं चाहता हूं कि काश आप मुझे देखने के लिए यहां होते। बाबिल के इस पोस्ट पर जयदीप अहलावत ने भी हार्ट का इमोजी शेयर किया। जयदीप अहलावत एक्टर इरफान के बहुत बड़े फैन हैं और वह अपना अवॉर्ड भी एक्टर को डेडिकेट कर चुके हैं।

बाबिल पहले भी कई बार पिता की यादों को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते आए हैं। एक बार फिर उन्होंने यादों के पिटारे से पिता की अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया। ये फोटो उनकी आखिरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम की है जिसमें इरफान खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।
बता दें इरफान खान साल 2019 से ही बीमारी से जूझ रहे थे। विदेश से भी वह इलाज करवा चुके थे। बीमारी से ठीक होने के दौरान करीना कपूर के साथ इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम फिल्म का काम किया और मार्च 2020 में ये फिल्म रिलीज हुई। लेकिन 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए।
इरफान खान के बेटे भी पिता की तरह शानदार अभिनेता बनना चाहते हैं। वह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म काला से डेब्यू करने वाले हैं। जिसमें उनके अपोसिट बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











