इरफान खान के बेटे बाबिल ने लिखा दर्द भरा पोस्ट, 'डरा हूं, किस पर विश्ववास करूं'

इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पिता इरफान खान से जुड़ी यादें शेयर करते हैं। इस बार फिर बाबिल ने इमोशनल होकर एक फोटो शेयर की है। जिसमें इरफान खान काफी यंग नजर आ रहे है। यादों के पिटारे से बिबाल ने इस अनदेखी फोटो के साथ अपनी भावनाएं भी व्यक्त की। जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो उठेगा।

बाबिल ने पिता की फोटो के साथ दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, " मैं कितना खोया हुआ हूं। समझ नहीं आ रहा कि किस पर भरोसा करूं। आपको पता है मुझे अपने आप पर शक है, मैं असुरक्षित (इन्सिक्योर) महसूस कर रहा हूं, मैं इस दुनिया की संभावना से डरा हुआ सा हूं। मेरा दिल और दिमाग एक युद्ध की स्थिति में है। मैं निराश सा होकर गिर सा रहा हूं।"

 Irrfan khan’

बाबिल के इन दर्द भरे शब्दों को पढ़कर अन्य सितारे भी भावुक हो गए। टिस्का चोपड़ा, अनूप सोनी, संध्या मृदुल और अन्य हस्तियों ने पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। एक बार फिर सभी को दिग्गज अभिनेता की याद आ गई।

डेब्यू

डेब्यू

जल्द ही बाबिल खान नेटफ्लिक्स फिल्म काला से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी। फिल्म को अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस कर रही हैं।

पिता के करीब

पिता के करीब

इरफान खान के दो बेटे है। बाबिल उनके बड़े बेटे हैं। बाबिल अपने पिता के बहुत करीब थे। एक्टर को गए एक साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन बाबिल का दर्द अभी भी उतना ही नजर आता है।

हाथ से लिखा हुआ नोट भी शेयर किया था

हाथ से लिखा हुआ नोट भी शेयर किया था

बाबिल ने कुछ दिन पहले अपने पिता की याद में हाथ का लिखा एक नोट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने पिता के साथ बिताए लंदन में आखिरी पलों को शेयर किया था।

इरफान खान का निधन

इरफान खान का निधन

बता दें इरफान खान आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम फिल्म में नजर आए थे। इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। दो साल तक उन्होंने इसे फेस किया लेकिन पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X