इरफान के बेटे बाबिल को बिना कोर्स पूरा किए मिली ग्रैजुएट डिग्री, बताया क्या है कारण

दिवंगत अभिनेता इरफान के बेटे बाबिल ने कुछ महीनों पहले ही एलान किया था कि वो अपनी पढ़ाई छोड़ रहे हैं क्योंकि अब वो अपना सारा समय फिल्मों को देना चाहते हैं। बाबिल, लंदन की एक यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे थे। अब बाबिल को यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर ने बिना अपना कोर्स पूरा किए ही ग्रैजुएट की डिग्री दे दी है।

बाबिल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी डिग्री की तस्वीर साझा की और साथ ही लिखा - पता नहीं कैसे लेकिन कोर्स छोड़ने के बाद भी मैंने अपनी डिग्री हासिल कर ली है। बाबिल के इस पोस्ट पर कुछ ने उन्हें बधाई दी। वहीं बाकी ये जानना चाहते थे कि ऐसा कैसे संभव हुआ।

irrfan-khan-s-son-babil-gets-a-graduate-degree-without-completing-college-shares-reason

जब बाबिल से किसी ने पूछा कि उन्हें डिग्री मिली कैसे तो उनका कहना था - 'Coz' I be straight killing it homez' अब इसका मतलब क्या है, ये अगर आपको समझ आए तो हमें भी ज़रूर बताइएगा। कुछ फैन्स का मानना है कि वो ये कहना चाह रहे हैं कि उन्हें डिग्री इसलिए मिली क्योंकि वो अपने काम में माहिर हैं।

बहरहाल, कुछ समय पहले, बाबिल ने एक भावुक पोस्ट के साथ ही ये एलान किया था कि भले ही मुंबई में उनके केवल 2 - 3 दोस्त हैं लेकिन फिर भी वो अपना फिल्ममेकिंग का कोर्स छोड़कर मुंबई में ही अपने एक्टिंग करियर पर पूरा ध्यान देने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X