..................... अनुष्का शर्मा की फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल का डेब्यू, बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी संग काला फिल्म | Irrfan Khan's son Babil debut with Anushka Sharma tripti dimri film Qala, detials - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा की फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल का डेब्यू, बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी संग काला फिल्म VIDEO

इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं। बाबिल ने अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर खुद जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनने वाली नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वह बुलबुल फेम तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे।

बाबिल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और तृप्ति बर्फीली जगह पर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। ये एक मेकिंग वीडियो है। जिसमें शूटिंग से लेकर कैमरा और दोनों की झलक नजर आ रही हैं। इस फिल्म का नाम है Qala काला।

Irrfan Khan

काला के जरिए अन्विका दत्ता भी डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू कर रही हैं। तृप्ति और बाबिल के अलावा इस फिल्म का हिस्सा स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं।बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक खूबसूरत मां और बेटी के प्यार की कहानी है। जिसमें प्यारी कहानी के साथ साथ खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

इससे पहले खुद बाबिल ने फर्स्ट शेड्यूल के पूर होने पर एक फोटो शेयर की थी। अब उन्होंने अपने पोस्ट में तृप्ति की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि एक बार फिर तृप्ति वापस आ रही हैं (इसमें थोड़ा सा मैं भी हूं)।ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आपको अपनी मां के दिल में जगह पाने की लड़ाई की कहानी जल्द ही देखने को मिलेगी।

इरफान खान की फैमिली

इरफान खान की फैमिली

इरफान खान की पत्नी की नाम सुतापा सिकदर है। उनके दो बेटे हैं बाबिल और अयान। बाबिल ने लंदन से पढ़ाई की है। बाबिल लगातार पिता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं।

बाबिल की मां कौन हैं

बाबिल की मां कौन हैं

बाबिल की मां, सुतापा सिकदर, जो कि स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटर हैं। जि्होंने खामोशी, बनेगी अपनी बात, कहानी जैसी फिल्मों के लिए लिखने का काम किया है। वह कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं जैसी मदारी और करीब करीब सिंगल।

इरफान और सुतापा की मुलाकात

इरफान और सुतापा की मुलाकात

इरफान और सुतापा एक दूसरे को कॉलेज के दौरान से जानते हैं। दरअसल इरफान की तरह सुतापा भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई कर चुकी हैं। इस दौरान दोनों क्लासमेट थे। दोनों की प्रेम कहानी यही से शुरू हुई।

पिता के लिए म्यूजिक एलब्म

पिता के लिए म्यूजिक एलब्म

कुछ दिन पहले बाबिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वह बअपने छोटे भाई अयान खान संग मिलकर एक म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं। इसके जरिए पिता इरफान खान को ट्रिब्यूट देंगे।

बाबिल का इंडस्ट्री को लेकर खुलासा

बाबिल का इंडस्ट्री को लेकर खुलासा

कुछ दिन पहले बाबिल ने खुलासा किया था कि एक फोटोशूट के दौरान प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था कि सेक्सी पोज दो। इसके बाद बाबिल ने कहा कि वह नहीं जानते कि कैसे सेक्सी दिखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X