आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार के साथ इरफान खान का सरप्राइज..हो जाइए तैयार
Recommended Video

आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। अगर आप सीक्रेट सुपरस्टार देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको साथ में इरफान खान का सरप्राइज भी देखने को मिल सकता है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा क्योंकि आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार के साथ इरफान खान की फिल्म करीब करीब सिंगल का भी प्रोमो भी जुड़ा होगा।
ये आमिर खान के फैन्स के साथ इरफान खान के फैन्स के लिए भी गुड न्यूज है। दोनों ही फिल्में का कंटेट काफी कुछ सिखाने वाला है इसलिए भी करीब करीब सिंगल का प्रोमो सीक्रेट सुपरस्टार के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है।आपको बता दें कि करीब करीब सिंगल 10 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी।

वहीं सीक्रेट सुपस्टार 19 अक्टूबर तो अजय देवगन की गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान का कैमियो है जो दंगल गर्ल जायरा वसीम फिल्म में लीड रोल में हैं।
यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो बड़ी सिंगर बनना चाहती है लेकिन उसका परिवार उसे इसकी अनुमति नहीं देता है लेकिन वो हर हाल में अपने सपनो को पूरा करती है।


Click it and Unblock the Notifications











