..................... Irrfan Khan's pic post his cancer treatment goes viral and fans are super happy - Hindi Filmibeat

Just In: कैंसर के इलाज के बाद हंसते खिलखिलाते लेकिन थोड़े कमज़ोर इरफान खान की तस्वीर वायरल

इरफान खान ने कुछ महीनों पहले एक सुबह सुबह उठते ही अपने कैंसर की जानकारी दी और सबको सदमे में डाल दिया था। फैन्स और बॉलीवुड उनके जल्द ठीक होने की कामना करने में लग गए। अब आज सुबह इरफान खान की एक और तस्वीर वायरल हुई है और वो काफी हंसते खिलखिलाते अपने इलाज को ले रहे हैं।

हालांकि इरफान काफी कमज़ोर दिख रहे हैं। फिर भी उन्हें इस तरह कैंसर से लड़ते देख फैन्स को थोड़ा सुकून मिल सकता है। वैसे भी इरफान का इलाज पॉज़िटिव असर दिखा रहा है और जल्दी ही वो ठीक होकर भारत वापसी करेंगे जिसका इंतज़ार फैन्स और बॉलीवुड बेसब्री से कर रहे हैं।

irrfan-khan-s-pic-post-his-cancer-treatment-goes-viral-fans-are-super-happy

गौरतलब है कि ये साल इरफान खान के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा है। साल शुरू होते ही उन पर हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड के नॉमिनेशन्स की बौछार होने लगी और कई जगह उनके हिस्से ये अवार्ड आया भी। लेकिन फिर मार्च में अचानक उन्होंने अपने कैंसर की खबर से सबको चौंका दिया।

इसके बाद उनकी फिल्म ब्लैकमेल उनके प्रमोेशन के बिना रिलीज़ की गई लेकिन फैन्स ने फिल्म का साथ दिया। इसके बाद, हिंदी मीडियम चीन में रिलीज़ हुई और लोगों को बेतहाशा पसंद की गई। अब उनकी अगली फिल्म कारवां, अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X