..................... Irrfan khan's look from Angrezi medium on his Birthday - Hindi Filmibeat

जन्मदिन के मौके पर सामने आया इरफान खान का लुक, अंग्रेजी मीडियम में करेगें धमाका

अभिनेता इरफान इस समय फिल्म अंग्रेजी मीडियम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म से उनका नया लुक सामने आया है। बता दें कि आज उनका जन्मदिन भी है और इसी मौके पर उनका ये लुक रिलीज किया गया है। मडॉक फिल्म्स ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इरफान खान को मुबारक बाद दी है। बता दें कि इरफान इस फिल्म के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे और इलाज कराकर लौटने के तुरंत बाद उन्होने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी थी।

इस फिल्म में इरफान खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है और इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

irrfan khan, angrezi medium, इरफान खान, अंग्रेजी मीडियम

फिल्म, 2017 की सबसे बेहतरीन फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। फिल्म में राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल और पूर्वी जैन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कुछ समय पहले फिल्म से इरफान और करीना की ये नई तस्वीर बाहर आई थी। खबर है कि फिल्म में करीना कपूर खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं इरफान खान एक वयस्क बेटी के पिता की भूमिका में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X