कीजिए 12 मई का इंतज़ार..एक और धमाकेदार फिल्म तैयार!
इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने फिल्म 'हिंदी मीडियम' का हाल ही में ट्विटर पर पोस्टर शेयर किया। अब इसके बाद हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म की रिलीज़िंग डेट। खबरों की मानें तो ये फिल्म इस साल 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

बता दें कि ये फिल्म साकेत चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन और भूषण कुमार हैं। साकेत चौधरी इससे पहले 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'शादी के साइड इफेक्ट्स' बना चुके हैं। इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर हैं।
POSTER: 2017 की दमदार फिल्म.. 'न्यूटन'.. बर्लिन में होगा प्रीमियर
हिंदी मीडियम में नजर आने वाले सबा इससे पहले मंटो और लाहौर से आगे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म के पोस्टर में जहां एक तरफ एक पैर में पॉलिश्ड जूता है तो वहीं दूसरे पैर का जूता फटा हुआ है और जींस भी फटी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications