हो गया धमाकेदार CLASH: नहीं कर पाएंगे BOOKING, भिड़ेंगे दो खान - सलमान और...

बॉलीवुड में दो खान का भिड़ना हमेशा से ही बॉक्स ऑफिस के लिए अजीब स्थिति पैदा कर देता है और इस बार तो स्थिति बहुत ही गंभीर है। सलमान खान की बजरंगी भाईजान हाल ही में चीन में रिलीज़ हुई है और फिल्म को बेतहाशा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा कि सीक्रेट सुपरस्टार और दंगल को मिला।

अब खबर है कि अप्रैल में चीन में इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम रिलीज़ होने जा रही है। इसका मतलब है कि पहली बार चीन के बॉक्स ऑफिस पर दो भारतीय फिल्में भिड़ेंगी।

irrfan-khan-s-hindi-medium-release-in-china-in-april-2018

और यकीन मानिए, चीन के फ्लेवर के हिसाब से वहां के दर्शकों को हिंदी मीडियम काफी ज़्यादा पसंद आएगी। यानि कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान को चीन में इरफान खान की हिंदी मीडियम से कड़ी टक्कर मिलेगी।

वैसे 2017 में इरफान खान सलमान खान की ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है को प्रॉफिट के लिहाज़ से पछाड़ चुके हैं। वहीं 2017 के सारे बेस्ट एक्टर अवार्ड भी इरफान खान के नाम ही थे।

अब हिंदी मीडियम चीन में कैसा प्रदर्शन करती है ये देखने की देर है। फिल्म 4 अप्रैल 2018 को चीन में रिलीज़ हो रही है। हालांकि, फिल्म की टीम, वहां, हिंदी मीडियम का प्रमोशन नहीं कर पाएगी क्योंकि इरफान अस्वस्थ हैं।

लेकिन हिंदी मीडियम के प्रॉफिट में और इज़ाफा होना तय है। जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कुछ शानदार फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X