Irrfan Khan: अभिनेता की पुण्यतिथि से एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस', ट्रेलर आया सामने

Irrfan Khan: दिवंगत एक्टर इरफान खान के चाहने वाले दुनियां भर में है, हर कोई अभिनेता और अभिनेता के हुनर का दिवाना है। इरफान तो हमारे बीच अब नहीं है परंतु उनका काम आज भी हम सबके बीच बना हुआ है, इरफान की अंतिम फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' उनकी तीसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस के लिए यह काफी ज्यादा इमोशनल पल होने वाला है।
फिल्म का ट्रेलर आ गया है, वहीं इसमें एक्टर की एक्टिंग की झलक देखकर फैंस एक बार फिर इमोशनल भी हो गए हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
खैर एक्ट्रेस तिलोत्मा शोम ने ट्वीट कर मंगलवार को फिल्म को लेकर जानकारी दी है। इसके अलावा एक्टर के बेटे बाबिल खान ने भी पिता इरफान खान की फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है, जिस पर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं कुछ फैंस एक्टर को याद करते हुए इमोशनल हो गए हैं। इरफान खान की इस फिल्म को अनूप सिंह ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' की कहानी एक स्वतंत्र युवा आदिवासी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफतेह फरहानी ने निभाया है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण निधन हो गया था, जिससे फैंस को काफी सदमा लगा था। अभिनेता के चाहने वाले उनके काम को हमेशा ही काफी पसंद करते थे, देश ही नहीं दुनियाभर में उनकी फिल्मों को फैंस ने सराहा है। अब फैंस बेसब्री से अभिनेता की आखिरी फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications