..................... Irrfan Khan's film Doob: No Bed of Roses is Bangladesh's official entry for Oscars 2019 - Hindi Filmibeat

इरफान खान की बांग्लादेशी फिल्म दूब: नो बेड ऑफ रोजेज, ऑस्कर 2019 के लिए नॉमिनेट

इरफान खान इस समय कैंसर जैसी समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनको काफी ज्यादा राहत पहुंचाएगा। बता दें कि इरफान खान एक बांग्लादेशी फिल्म की वजह से चर्चा में हैं और उसका कारण है ऑस्कर 2019 में उसकी धमाकेदार एंट्री। बता दें कि इरफान खान के अभिनय ने एक बार फिर से देश का नाम ऊंचा कर दिया है और लोग इसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म का नाम दूब: नो बेड ऑफ रोजेज है और ये बांग्लादेशी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है।

इस फिल्म की कहानी बांग्लादेश के मशहूर लेखक और फिल्मकार हुमायुं अहमद के जीवन पर आधारित है..हालांकि अब वो इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

irfan khan, oscars, इरफान खान, ऑस्कर

बता दें कि इनकी मुख्य कहानी ये थी इन्होने अपनी 27 साल पुरानी शादी को तोड़कर 33 साल छोटी अभिनेत्री से शादी कर ली थी। इस फिल्म को लेकर बांग्लादेश में काफी ज्यादा विरोध हुआ था लेकिन फिल्म बाद में रिलीज कर दी गई थी।

इसके विरोध के समय फिल्ममेकर्स ने ये ऐलान कर दिया था कि फिल्म बायोपिक नहीं है लेकिन इसके बाद भी विरोध शांत होने में काफी समय लग गया था।

इस फिल्म को कई जगह प्रदर्शित भी किया गया है जिसमें शंघाई, मास्को, भूषण और कोलाकाता जैसे फेस्टिवल शामिल है। इरफान एक बेहतरीन अभिनेता है और एक से बढ़कर एक फिल्मो में उन्होने काम किया है। फिलहाल वो कैंसर का इलाज करवा रहे है और जल्द ही वो सबके सामने फिर से नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X