इरफान खान का इमोशनल वीडियो वायरल, पत्नी से कहते नजर आ रहे हैं 'मेरा साया साथ होगा'
साल 2020 ने हमसे इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार और जानी मानी हस्तियों को छीन लिया है। उन्ही में से एक थे शानदार अभिनेता इरफान खान। इरफान खान काफी समय तक कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते रहे थे और कुछ महीने पहले ही हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। लेकिन किसी ना किसी तरह से उनके फैंस और परिवार उनको याद करता रहता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें इरफान खान और उनकी पत्नी सुतापा नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को इरफान के बेटे बाबिल खान ने साझा किया है। वीडियो में इरफान और सुतापा मशहूर गाना.. 'तू जहां जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा' गाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में इरफान खान और सुतापा एक-दूसरे की बाहों में बांहे डाले चल रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। शायद ही उन्होने सोचा होगा कि कुछ समय में उनकी खुशी दूर जाने वाली है।
इस इमोशनल वीडियो में इरफान पूछते हैं कि.. 'मेरा साया कि तेरा साया?' इस पर सुतापा जवाब देती हैं, 'मेरा साया।' गौरतलब है कि ये वीडियो उस समय का है जब इरफान खान इलाज चल रहा था।
इरफान खान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे और इस फिल्म में उनके राधिका मदान के पिता का रोल किया था। बता दें कि इरफान खान के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान का भी शानदार रोल था।


Click it and Unblock the Notifications