इलाज के बाद वतन लौटे इरफान खान ने फैंस के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
अभिनेता इरफान खान काफी समय से विदेश में थे और अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे। हाल ही में वो वतन वापस लौटे हैं और उनकी फोटोज भी वायरल हुईँ थीं। उनका चर्चा फिल्म हिंदी मीडियम 2 को लेकर हो रही है और पता चला है कि वो जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरु करेंगें। लेकिन इस समय इरफान खान ने इतनी गंभीर बीमारी से उबरने के लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है और एस भावुक कर देने वाला नोट लिखा है।
इरफान ने लिखा- कभी कभी जीतने की कोशिश में प्यार का मतलब ही भूल जाते हैं। जब नुकसान पहुंचा दिया जाता है तब ये सब याद दिलाया जाता है। मैंने भी अपने जीवन के चरणों में काफी पदचिन्ह छोड़ें हैं और बीच मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका शुक्रिया करता हूं।

आप साथ से मुझे ठीक होने में बहुत मदद मिली थी। तो मैं तह दिल से आपका शुक्रिया करने के लिए आपके पास वापिस आ गया हूं। बता दें कि इस पोस्ट के बाद फैंस ने वेलकम करना शुरु कर दिया और काफी ज्यादा खुशी जाहिर की थी।
गौरतलब है कि पिछले साल 15 मार्च को इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था और तब से उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना करते चले आ रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications