इरफान खान का ड्रीम रोल था इस किरदार को निभाना, निधन के साथ फिल्म भी हुई डिब्बाबंद

इरफान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिने जाते थे, जो हर किरदार में जान डाल देते थे। इरफान खान ऐसे अभिनेता थे, जो अपनी आंखों से भी दमदार अभिनय करते थे। उनके निधन के सालों बाद भी सिने प्रेमी उन्हें याद करते हैं। इरफान खान ने अपने करियर में ढेरों किरदार निभाए थे लेकिन इरफान खान अपने ड्रीम रोल को नहीं निभा पाए थे।
एक किरदार जिसे इरफान खान पूरी शिद्दत से निभाना चाहते थे, वो साहिर लुधियानवी का किरदार था। जब उन्हें पता चला था कि, संजय लीला भंसाली साहिर लुधियानवी की बायोपिक को अभिषेक बच्चन के साथ बनाने जा रहे हैं तो उन्होंने इस किरदार को निभाने में अपनी पूरी दिलचस्पी दिखाई थी।
उन्होंने कहा था- 'सिर्फ मैं साहिर का किरदार निभा सकता हूं। मैं उन्हें और उनकी कविताओं को दूसरों से ज्यादा जानता हूं। क्या आपको पता है कि, उनके पहले रोमांटिक गाने अलग तरीके से लिखे जाते थे। उन्होंने रोमांटिक एक्सप्रेशन का स्टाइल और तरीका बदल दिया था। उन्होंने एक फिल्म के लिए लिखा था- 'मैंने तुमसे ही नहीं सबसे मोहब्बत की है।'
इरफान खान ने कहा था- 'साहिर ने आज़ादी के बाद आने वाली पीढ़ी की आशाओं और आकांक्षाओं को व्यक्त करने वाली कविताएं लिखीं। अब हमने उस उम्मीद की हार मान ली है। अस्तित्व के विदेशी मॉडल की हमारी स्वीकृति सबसे बड़ी हार है।' संजय लीला भंसाली खुद भी इरफान खान के साथ काम करने के लिए उत्साहित थे लेकिन प्रोजेक्ट की शुरुआत में उन्होंने अभिषेक बच्चन को कमिटमेंट दी थी और वो अपनी बात से मुकरना नहीं चाहते थे।
लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। समय जहां इरफान खान के लिए क्रूर बन गई वहीं, 'साहिर' प्रोजेक्ट भी ऐसा लगता है डिब्बाबंद हो गई। इरफान खान के निधन के तीन सालों के बाद भी इस फिल्म के शुरू होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











