इरफान खान की फिल्म 'नो बेड आॅफ रेजेज' बांग्लादेश में बैन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म नो बेड आॅफ रेजेज को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है।
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म नो बेड आॅफ रेजेज को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। फिल्म का निर्माण बांग्लादेशी फिल्मकार मुस्तफा सरवर फारूकी और इरफान ने मिलकर किया है।
बांग्लादेशी और भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकले हैं कि यह फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और फिल्मकार हूमायूं अहमद के जीवन पर आधारित है जिन्होंने 27 साल पुरानी शादी को तोड़कर अपने से 33 छोटी अभिनेत्री से विवाह किया था।

फारूकी ने इनकार किया है कि यह फिल्म अहमद की जिंदगी पर आधारित है। इरफान ने इस फिल्म में जावेद हसन नामक एेसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो पत्नी को तलाक देता है और अपनी बेटी की सहपाठी रही अभिनेत्री से विवाह करता है।
इरफान ने कहा कि मुझे जानकर हैरानी हुई कि बांग्लादेश की सरकार ने फिल्म को बैन कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ये एक मानवीय कहानी है जो पुरुष और स्त्री के बीच के संबंध को दर्शाती है। अगर इसे दिखाया जाएगा तो समाज को इससे क्या नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications