इरफान के साथ जमेगी रिमी की जोड़ी

By Priya Srivastava

Irrfan Khan, Rimi Sen in Thank You
रिमी सेन इन दिनों खुश हैं। वजह साफ है कि कई दिनों के बाद उनकी फिल्म फिर से बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रही हैं। वर्ल्ड कप क्रिकेट की जीत से खुश होने के बाद रिमी ने यही कहा था कि उनके लिए दोगुनी खुशी होगी जब उनकी फिल्म थैंक्यू लोगों को पसंद आयेगी।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म थैंक्यू इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रिमी अभिनेता इरफान खान के साथ कॉमेडी करती नजर आयेंगी। इसके अलावा रिमी धूम सीरिज की तीसरी फिल्म में भी काम करना चाहती हैं। हालांकि फिल्म में यशराज ने अब तक उनके नाम पर हामी नहीं भरी है।थैंक्यू के बारे में रिमी ने बताया कि इस फिल्म में वे और इरफान एक दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आयेंगे। रिमी मानती हैं कि उनके छोटे कद की वजह से भी उन्हें कई फिल्मों में मौका नहीं मिल पाता। छोटे कद के कारण कई अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी सही मेल नहीं खा पाती।

वह कहती हैं मैं बस पूरी मेहनत से काम करना चाहूंगी। रिमी आगे कहती हैं कि इमरान बेहतरीन कलाकार हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया और भविष्य में भी वह उनके साथ और कई फिल्म में काम करना चाहेंगी। फिल्म थैंक्यू के नजदीकी सूत्रों जिन्होंने फिल्म देखी है। सभी बताते हैं कि इरफान और रिमी सेन के सीन कॉमेडी से भरपूर हैं और दर्शक पूरी फिल्म में उन्हें देख कर लोट-पोट हो जायेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X