Hmm..दीपिका की फैन लिस्ट में एक और नाम शामिल
यूं तो दीपिका पादुकोण के करोड़ों दिवाने हैं। लेकिन आजकल दीपिका के को-स्टार इरफान खान उनसे कुछ ज्यादा ही प्रभावित लग रहे हैं। इरफान हर जगह दीपिका की तारीफ के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, ये दोनों अमिताभ बच्चन समेत फिल्म पीकू में साथ काम कर रहे हैं।
अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर इरफान खान, दीपिका पादुकोण के अभिनय के कायल हो गये हैं। ऐसा काफी कम ही हुआ है, जब इरफान खान ने किसी को-स्टार की इतनी तारीफ की हो। इरफान खान अपने दमदार अभिनय के कारण बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जाने जाते हैं और उनके चाहने वालों की भी काफी बड़ी संख्या है। लेकिन इन दिनों इरफान दीपिका पादुकोण के अभिनय के कायल हो गये हैं।
शुजीत सरकार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान दीपिका को लाइट हाउस कहकर बुलाते हैं।
इरफान ने दीपिका को बहुत ही समझदार, मेहनती और बहादुर एक्टेस बताया है। इरफान ने कहा कि दीपिका अपनी एक्टिंग की सीमाओं में इजाफा करना चाहती हैं इसलिए वह अलग-अलग किस्म की फिल्में कर रही हैं। दर्शकों को भी कलाकारों से हमेशा कुछ नया और ताजा चाहिए होता है।
गौरतलब है कि, इस साल दीपिका पादुकोण की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सूजीत सरकार की 'पीकू', संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और इम्तियाज अली की 'तमाशा', और तीनों ही फिल्में उनके करियर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि इरफान खान की तरह ही इस साल दीपिका के फैन लिस्ट में और कई नाम जुड़ने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
